दतिया में सफाई कर्मचारियों की अनिशचितकालीन हड़ताल होने से शहर कचरे के ढेरो से पटा पड़ा हुआ है। शहर में सफाई के लिए नगरपालिका के 400 से ऊपर कर्मचारी हड़ताल पर है। ये सब एक जुट हो दतिया के गाड़ी खाना मार्ग डिपो में तीन दिन से बैठे हुए है। सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगे विनियनित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, दैनिक दर कर्मचारी को नियमित किया जाने की है। शहर में इनकी न मौजूदगी में शहर का आलम ये है कि गलियों, सड़को एवं चौराहो पर गंदगी के ढेर पसरे रखे है। लोगो का सड़को से निकला दूभर हो गया है। दुकानों के आगे कचरे का ढेर होने से दुकानदार दुकान खोलने तक मैं परेशानी हो रही है। लोग नगरपालिका और प्रशासन को कोसते नज़र आ रहे है। वही सफाई कर्मचारियों का कहना है हमने कई बार अपनी मांगे प्रशासन के सामने रखी है पर हमें उतनी ही बार अस्वासन देकर रोक लिया जाता है न तो शासन न प्रसाशन हमारी मागो को लेकर सुनबाई कर रहा है। हमारी कड़ी मेहनत के बाद हमे सालो से छह हजार और दस हज़ार तक बेतन मिलता है जिसमे हमारा परिवार पालना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा आज 3 दिन हो गए लेकिन अभी तक हमारी बात सुनने नगरपालिका का कोई जिम्मेदार अधिकारी नही आया।
रिपोर्ट:- जितेन्द्र गोस्वामी

