श्री रामकुमार सोनी बने म.प्र. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष

श्री रामकुमार सोनी बने म.प्र. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष
जिले के समस्त लिपिकों में खुशी की लहर
दतिया। मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मुकेश चतुर्वेदी द्वारा दतिया जिले का जिला अध्यक्ष श्री रामकुमार सोनी (लिपिक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दतिया) को नियुक्त किया गया है। श्री सोनी के जिला अध्यक्ष घोषित होने पर जिले के समस्त लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के लिपिकीय कर्मचारियों एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रविदत्त त्रिपाठी, सुनील माठे, अतुल श्रीवास्तव, श्रीमती भारती सेठी, ऋषिकेश श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, सुधीर कुमार, समीर श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, श्रीमती अल्का त्रिपाठी, माधवराव शिंदे, नवीन सेन, गोविंद यादव, सुशांत दुबे, शिवि सक्सेना, कपिल दुबे, श्रीमती किरण सक्सेना, मनोज साहू, आशीष खरे, अजय ठाकुर, हीरा खूबनाड़ी, चन्द्रप्रताप परमार, योगेन्द्र शाक्य, निश्चल निहारिया, पातीराम पटवा, फरान खान सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।

Manoj Goswami