सिंध नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पनडुब्बियां नष्ट
पुलिस-खनिज विभाग की संयुक्त छापामार कार्रवाई, अभियान जारी रहने की चेतावनी
दतिया। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस एवं खनिज विभाग ने संयुक्त बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंध नदी से अवैध उत्खनन में लगी दो पनडुब्बियों को नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर 24 फरवरी को सिंध नदी के लांच घाट पर छापामार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शत्रुघन मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन में उपयोग हो रही दो पनडुब्बियों को जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई में खनिज अधिकारी संजय धाकड़, प्रधान आरक्षक सुरेश कुशवाह एवं आरक्षक रवि पाठक की सराहनीय भूमिका रही।
खनिज विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सिंध नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सिंध नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पनडुब्बियां नष्ट पुलिस-खनिज विभाग की संयुक्त छापामार कार्रवाई, अभियान जारी रहने की चेतावनी
