दतिया मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन दो माह से वेतन न मिलने पर प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

दतिया मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

दो माह से वेतन न मिलने पर प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

दतिया। दतिया मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को लगभग दो माह से वेतन न मिलने के कारण आक्रोश फैल गया है। वेतन संकट से परेशान कर्मचारियों ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में करीब पचास से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन भुगतान के लिए कई बार कॉलेज प्रबंधन और संबंधित एजेंसी से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कर्मचारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद समय पर वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है और कर्ज लेने की नौबत आ गई है।

प्रदर्शन के बाद कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने श्रम विभाग को ज्ञापन सौंपकर बकाया वेतन शीघ्र दिलाने और जिम्मेदार एजेंसी/प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

Manoj Goswami