होली का पर्व सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु दतिया पुलिस की अपील –SDOP AAKANCHA JAIN
होली के पावन पर्व के अवसर पर दतिया पुलिस समस्त जिला वासियों से अपील करती है कि त्योहार को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
🔹 किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग न लगाएं।
🔹 शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🔹 सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।
🔹 असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों पर निगरानी रखने हेतु दतिया पुलिस द्वारा सतत पेट्रोलिंग की जा रही है।
🔹 किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या हुड़दंग की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 पर दें।
*दतिया पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा में तत्पर*
