दतिया राजपरिवार के राजा भैया श्री विक्रम सिंह का निधन, राजसी रीतिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार
दतिया। दतिया राजपरिवार के सदस्य राजा भैया श्री विक्रम सिंह का 69 वर्ष की आयु में अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से राजपरिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्व. विक्रम सिंह की अंतिम यात्रा असनई निवास से पूर्ण रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। रामलला मंदिर परिसर के बाहर प्रांगण में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा एवं संस्कार के दौरान परिवारजन, रिश्तेदार, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजा भैया विक्रम सिंह मिलनसार एवं समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
दतिया राजपरिवार के राजा भैया श्री विक्रम सिंह का निधन, राजसी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
