भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नवग्रह शक्ति पीठ डबरा में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला का आज दतिया एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी, कुलदीप यादव, पीताराम लोधी, हरिराम पाल, पवन पहारिया, प्रदीप गुर्जर, कपिल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Manoj Goswami