जुआ की फड़ पर पुलिस का छापा: 9 जुआरी गिरफ्तार, 2 फरार थाना सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही

दतिया। गल्ला मंडी के पीछे एक बंद कमरे में संचालित जुआ की फड़ पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई कर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी छत के रास्ते फरार हो गए।
पुलिस को लंबे समय से उक्त स्थान पर जुआ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस, साइबर सेल एवं एसडीओपी कार्यालय की टीम ने घर की घेराबंदी कर कार्रवाई की।
छापे के दौरान मौके से हार-जीत का दांव लगाते 9 जुआरियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 200 रुपये नगद, एक ताश की गड्डी और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
बिष्णु यादव, जवाहर सिंह यादव, दिलशाद खान, राहुल सिंह, लियाकत खान, शैलेंद्र बाथम, प्रताप प्रजापति, जवाहर सिंह राजपूत, पहलाद सिंह राजपूत।
फरार आरोपी:
बृजेंद्र सिंह कमरिया, राजेंद्र दांगी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, साइबर सेल स्टाफ एवं एसडीओपी कार्यालय की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Manoj Goswami