दतिया-जुआ की फडों पर कोतवाली की छापामारी- 15 जुआरियों से 1लाख 95 हजार रकम जप्त

जुआ की फडों पर कोतवाली की छापामारी-

15 जुआरियों से 1लाख95 हजार रकम जप्त-

दतिया सिटी कोतवाली पुलिस ने दतिया पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिह राठोर के निर्देश पर जुआ की दो अलग अलग फड़ो पर छापामार करवाही की है।जुआरी शहर के दो अलग अलग जगहों पर जुआ की खुले आम फड़ चला रहे थे। पुलिस ने 15 जुआरियों को हारजीत का दांव लगाते गिरफ्तार कर लिया है। जुआ की एक फड़  ठंडी सड़क के पास  चल रही थी जहां से 8 जुआरी पकड़े गए। जबकि दूसरी फड  मुडियन कुआ  के पास चल रही थी पुलिस ने इस फड़ से 7 जुआरियों को गिरफ़्तार किया है।पुलिस ने ठंडी सड़क से पकड़े जुआरियों के कब्जे से 80 हजार रुपए व मुडियन के कुआ से पकड़े जुआरियों के कब्जे से 1लाख15 हजार रुपए की नगदी व 15 मोबाइल जप्त कर लिए है। यह कारवाही सिटी कोतवाली टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया व टीम द्वारा की गई है। धनेंद्र सिह भदौरिया द्वारा शराब विरोधी मुहिम भी चालई जा रही है पुलिस द्वारा गैरकानूनी धंधों पर की जा रही करवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा है अपराधियों पर भी काफी हद तक शिकंजा कसते दिख रहा है।

Manoj Goswami