सेवा संकल्प अभियान में जुटे पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, उनाव सूर्य मंदिर और पहुज घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान में जुटे पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, उनाव सूर्य मंदिर और पहुज घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

दतिया/भांडेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भांडेर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरौनिया ने उनाव सूर्य मंदिर प्रांगण एवं पहुज नदी घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

इसके बाद भांडेर नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन महोत्सव का दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत चार कन्याओं को कुल 1 लाख 43 हजार रुपये के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष रूपेश पंसारी, दिनेश शर्मा घरावा, सुनील भदौरिया, नायब तहसीलदार श्री भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सुनील पंडा, अनूप तिवारी, हेमंत यादव, योगेंद्र सोलंकी, उदय सिंह गुर्जर, मुन्ना पंडा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।