दतिया-चीन को सबक सिखाएगा भारत – राजू त्यागी

चीन को सबक सिखाएगा भारत – राजू त्यागी
—————————————-
चीन सामान का वहिष्कार कर भारत को शक्तिशाली बनाये- विपुल नीखरा
दतिया। भारत चीन सीमा लद्दाख के एलएसी की घाटी गलवान में हुई हिंसक झड़प में भारतीय फौज के 20 जवान शहीद होने पर पूरा भारत आक्रोश में है और चीन की इस कायराना हरकत के लिए भारतीय जनता ने चीनी सामान का बहिष्कार कर चाइनीस सामान की होली चलाना शुरु कर दिया है। इसी का नतीजा है कि दतिया शहर के टाउनहॉल चौराहा पर दतिया शहर के नगर वासियों ने चाइनीस सामान की होली जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया है। चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग के फोटो पर चप्पल बरसातें हुए चाइनीस सामान को एकत्र कर होली जलाकर चीन के उत्पादों का बहिष्कार किया हैं। जिससे भारतीय फौज पर कराना हमला करने वाले चीनी देश को सबक सिखाया जा सके। इस दौरान चीनी सामान का बहिष्कार कर होली जलाने वाले शहर के समाजसेवी एवं भाजपा नेता राजू त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार से चाइना की फौज ने भारतीय सीमा लद्दाख के एल ई सी गलवान घाटी पर हिंसक झड़प को अंजाम देते हुए हमारी भारतीय फौज पर हमला कर किया है। वह कायरतापूर्ण है।

Manoj Goswami