दतिया- योग दिवस पर थाना बडौनी स्टाफ ने योगाभ्यास किया।
दतिया पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर के आदेशानुसार थाना बडोनी में थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा द्वारा स्टाफ सहित योग का थाने में ही आयोजन कराया गया । सभी थाना पुलिस बल मौजूद रहा स्वयं थाना प्रभारी ने योगाभ्यास कराया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर महान भारत वर्ष की विश्व को स्वस्थ रखने हेतु दी गयी योग पद्धति के प्रसार तथा वर्तमान कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु इम्युनिटी शक्ति को बढ़ाने के लिऐ योग अत्यंत आवश्यक है ।
जहाँ पुलिस अपनी जटिल कार्य शैली व समय के अभाव के कारण अपने को स्वस्थ रखने कि जदोजहद में हैं, वही थाना बडोनी परिसर में पुलिस द्वारा योग प्रारंभ कर एक अनूठी पहल प्रस्तुत की है ।
दतिया- योग से बढ़ती इम्युनिटी पावर-रविन्द्र शर्मा
