दतिया-शिवोहम आश्रम पर भूमानन्द जी हुए गद्दीनसीन

शिवोहम आश्रम पर भूमानन्द जी हुए गद्दीनसीन
दतिया। सेंवढ़ा चुंगी के पास स्थित प्राचीन शिवोहम आश्रम के सन्त श्री श्री गोपाल चंद्र जी के 17 दिसंबर को ब्रह्मलीन हो जाने पर उनके शिष्य सन्त श्री भूमानन्द जी को आश्रम का गद्दीनसीन किया गया।
विधि विधान से सन्त भूमानन्द जी को अपने गुरू का गद्दीदार घोषित किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास महाराज ददरुआ धाम, श्री श्री 1008 श्री अनिरुद्ध वन महाराज, धूमेश्वर धाम भितरवार, श्री श्री 108 केदार गिरी महाराज मुरैना, महंत श्री राजेश्वर चैतन्य विलोनी माता धौलपुर, सन्त हँसवन महाराज, सन्त रघुनाथ वन महाराज, सन्त रामलखन दास महाराज, सन्त विष्णुदास जी महाराज,
हुकुम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बुन्देलखण्ड चेतना दल, देवेंद्र पाठक, डॉ सरनाम सिंह राजपूत, अनिलराज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पप्पू यादव, सुरेश श्रीवास्तव, संजय पुरोहित, शैलेंद्र बुन्देला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे।

Manoj Goswami