सामाजिक सरोकार के साथ पत्रिकारिता करना तलवार की धार -डॉ.एम एल सोनी
जगदीश प्रसाद सोनी पुस्तकालय के शुभांरभ एवं पत्रकार कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारगण
दतिया। आज की कार्यशाला का विषय है सामाजिक सरोकार और पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार के साथ पत्रकारता करना किसी तलवार की धार पर पत्रकारता करने के बराबर है। जिस प्रकार एक आईना किसी को भी उसकी सच्चाई बताता है। उसी प्रकार हमारी खबरों में भी समाज के विकास की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उक्त बात नईदुनियां समूह भोपाल से आए मानवेंद्र द्विवेदी ने जगदीश प्रसाद सोनी पुस्तकालय के शुभांरभ पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की मीडिया कार्यशाला के दौरान मुख्यअतिथि के रूप मंे कही।
कार्यशाला का शुभांरभ करते हुए डॉ एमएल सोनी ने कहा कि आज के समय दतिया के विकास के लिए पत्रकारों का एक जुट होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आए सुरेश शर्मा ने कहा कि देश में छोटे जिले के रूप में किसी की गिनती होती है। तो दतिया का नाम आता है। वहीं प्रदेश में स्वच्छता और विकास की बात होती है। तो इंदौर का नाम सामने आता है। लेकिन गौर करने की बात यह है कि जब इंदौर के लोग खुद को आगे बढाने के लिए एकजुट हो सकते है। तो दतिया क्यों नहीं। इसे एकजुट करने का काम पत्रकारों को करना होगा। वहीं विशेष अतिथि के रूप मंे शिशिर उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार के दौर में कई नए आयाम जुड़ चुके है। जिनसे आय के भी कई स्त्रोत बढ़े है। केवल जरूरत है तो हमें जागरुक होने की। इन साधनों के माध्यम से हम पत्रकारिता के भाव सेवा के साथ अपने परिवार का भी संचालन आसानी से कर सकते है। उन्होने कहा कि पत्रकार किसी के लिए कभी भी कांटा नहीं बने अगर बनना ही है। एसा कांटा बनें जो किसी दूसरे कांटो को निकाल सके। वहीं कार्यक्रम के दाैरान डॉ अशोक दांतरे ने कहा कि जिस तरह पहलवानों का अखाड़ा जाना जरूरी है। उसी तरह से पत्रकारों के लिए पुस्तकालय जाना बेहद जरूरी है। जिससे सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके। मीडिया कार्यशाला मेंे पत्रकार संजय तिवारी और महिला पत्रकार गायत्री मौर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई। कार्यक्रम का संचालन नीरज जैन ने किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम कआ आयोजन नागेश्वर धार्मिक न्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार मनोज गो स्वामी और श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाअध्यक्ष अमित महाजन रहे।
-पुस्त्कालय का हुआ शुभांरभ
बुंदेला कॉलोनी की पीतांबरा पुरी में पीतांबरा विश्रातींग्रह के भवन में एक पुस्तकालय का शुभांरभ एमएल सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमएल सोनी ने बताया कि इस पुस्तकें जीवन की अमूल्य निधी है। और इस पुस्तकालय में उस निधी का सहेजने का प्रयास किया गया। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्यकारों, धार्मिक साहित्य सहित 5 हजार से अधिक कितावों का संग्रहण किया गया है। पुस्तकप्रेमियों की सुविधा को देखते हुए इस पुस्तकालय को वातानुकूलित बनाया गया है।
दतिया- दतिया को मिली बड़ी सौगात, वातानुकूलित लाइब्रेरी का हुआ उद्घघाटन। मीडिया कार्यशाला सम्पन्न।
