दतिया-कमल नाथ सरकार वादा खिलाफी वाली सरकार

-भाजपा का खेत धरना आंदोलन-

दतिया में आज भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर भाजपा नेताओं स्थानीय बस स्टेण्ड पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना आहूत किया। इस आयोजन के मुख्यातिथि दतिया विधायक एवम पूर्व कैविनेट मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा थे।खेत धरना आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों के अलावा किसान बन्धु मौजूद रहे।
आयोजन को संबोधित करते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनकी सरकार पर कई आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कमल नाथ को झूठे और वादा खिलाफी वाले मुख्यमंत्री कहा है उन्होंने कहा मध्यप्रदेश के एक भी किसान का दो लाख रुपये का कर्जा माफ नही हुआ है और न ही वेरोजगरों को भत्ता दिया गया है । यदि ऐसा है तो कॉग्रेस सरकार जिन किसानों का दो लाख का कर्ज माफ किया और बेरोजगारों को भत्ता दिया उन्हे सार्व जनिक करें । उन्होंने कहा कॉग्रेस सरकार कह रही है । प्याज नहीं है तो उन्होने उसको जबाबा में कहा खाद नही है तो ब्लेक में क्यों बिक रही है। प्याज की कमी है तो महँगी क्यों बिक रही है। कॉंग्रेस आंदोलन कर प्रोकोगोंडा कर रही है कि उनको प्रशासन के लोग सुन रही रहे है और वह आंदोलन पर आंदोलन कर रहे है। उन्होने कहा कॉग्रेस के लोगों की उनकी सरकार में कोई नहीं सुन रहा तो हमारी सरकार में कौन उनकी सुनेगा ।
मंत्री डॉ मिश्रा ने कांग्रेस की कार्यशैली पर कई प्रश्न चिन्ह खड़े किए है।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो योजनाएं संचालित की थी कांग्रेस सरकार उनको बंद कर गरीबों के मुँह का निवाला छीनने में लगी है। दतिया के सभी विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। आमजन भारी परेशान है जनता को इस सरकार से जल्दी ही निजात दिलायेगे ।