छात्र.छात्राएं मन लगाकर पढ़ें सुविधाओं में कमी नहीं आने देंगे- सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह
सेंवढ़ा के ग्राम भड़ौल में नवीन हाई स्कूल भवन के लिए भूमि पूजन
छात्र.छात्राएं मन लगाकर पढ़ें, सुविधाओं में कमी नहीं आने देंगे. यह बात सेवढा विधायक घनश्याम सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र सेंवढ़ा के ग्राम भड़ौल में नवीन हाई स्कूल भवन भूमि पूजन अवसर पर कही
उन्होने कहा प्रदेष सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के विकास व विदयार्थियों के लिए शैक्षिणिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। ग्राम भड़ौल में 1 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृत नवीन हाई स्कूल भवन के निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने की। विषिष्ट अतिथि सरपंच चंदन सिंह परिहार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि विधायक घनष्याम सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक षिक्षा अधिकारी उंमेष श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

