नये वर्ष के प्राम्भिक चरण में नगर परिषद को मिली तीन नई उपलब्धियां-
भाण्डेर -भाण्डेर नगर के लिये बड़ी सौगात मिली है ।यह भांडेर के लिए महत्वपूर्ण कार्य हुआ है इस कार्य की भांडेर बासियों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है। भांडेर को नगरपंचायत अध्यक्ष बृजकिशोर बल्ले रावत के प्रयास से नगरपरिषद को तीन नये वाहन उपलब्ध हुये। पहला स्काई लिफ्ट मशीन । इस मशीन के आने से नगरवासियों को रात्रि में नगरपरिषद द्वारा प्रदत्त विद्युत प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। यह मशीन नगर के सौन्दर्यीकरण में प्रयुक्त विद्युत खम्बों पर विद्युत अवरोध के निदान करने सहायक होगी। अतः स्काई लिफ्ट मशीन वाहन के आजाने से यह स्पष्ट होता है कि नगर की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। किसी आकस्मिक (अग्नि)घटना के समय भी यह मशीन अधिक उपयोगी रहेगी।
दूसरा शब वाहन एवं शव फ्रीजर* इन दोनों वाहनों की ऩगर को अति आवश्यकता थी। सामाजिक दृष्टिकोण से व्यक्ति के अंतिम संस्कार में इन दोनों वाहनों की जरूरत को मद्देनजर रखते हुए नगरपरिषद द्वारा इन वाहनों की व्यवस्था की गई है। ऐसे लोग जिनके पास अन्तिम संस्कार के समय वाहन उपलब्ध नही हो पाते थे। अब उनकी व्यवस्था नगरपरिषद करेगी। प्रायः देखा गया है कि गर्मियों में व्यक्ति के मृत शरीर को अधिक समय तक रोकने के लिये अभी वर्फ़ की व्यवस्था करते थे। परन्तु अब यह व्यवस्था नगरपरिषद द्वारा एक फ्रीजर वाहन के रूप की गई है। जोकि मृत व्यक्ति के परिजनों (जो लोग बाहर रहते हैं) के आजाने तक शब को फ्रीजर मे रखकर सुरक्षित रखा जायेगा।
नगरपरिषद अध्यक्ष बृजकिशोर बल्ले रावत ने कहा समस्त पार्षदगणों , एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी आदि सभी का इस कार्य में किये गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बल्ले रावत ने बताया अब नगर में स्काई लिफ्ट मशीन वाहन के आने से नगर की प्रकाश व्यवस्था सुधरेगी। आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने में यह मशीन उपयोगी रहेगी। शब वाहन एवं शव फ्रीजर व्यक्ति के अंतिम संस्कार में उपयोगी है। जिन्हें जरूरत होगी उनके लिए उपलब्ध रहेगी। लहार रोड स्थित मुक्ति धाम भी बन चुका है। नगर में पेयजल व्यवस्था भी ठीक हो गई है। फिल्टर का पानी भी लोगो को शीघ्र ही मिलने लगेगा। अभी प्रयोग के तौर पर कहीं कहीं चालू भी किया है।”

