पत्रकार हितों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न

पत्रकार हितों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न
दतिया। पुलिस एवं जिला प्रशासन के द्वारा निर्मित संवादहीनता के कारण आज के समय में प्रशासन और पत्रकारों के बीच दूरियां बनी है। प्रशासनिक एवं पुलिस की इसी असहयोग पूर्ण कार्य प्रणाली को लेकर एक बैठक का आयोजन रविवार को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने पुलिस की पत्रकारों के प्रति कार्यवाही पर आक्रोश व्यक्त किया और आगामी बुधवार को पत्रकारों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इलैक्ट्रोनिक मीडिया के प्रदेश संयोजक मनोज गोस्वामी, जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित महाजन, प्रांतीय कार्यकरिणी सदस्य जगत शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, मनोहर कुशवाह, मारूत नंदन उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, नीरज ठाकुर, नयन गोस्वामी, पंकज मोर, अशोक दुबे, रमाकांत मिश्रा, राजेन्द्र पटवा, अनिल रजक, जितेन्द्र गोस्वामी, चन्द्र प्रकाश श्रीवस्तव, आकाश श्रीवस्तव, निशांत तिवारी, मुरारी कुशवाह, जय प्रकाश पटवा सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Manoj Goswami