24 घंटे के भीतर बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में इन्दरगढ़ पुलिस को सफलता
कल्लू पंडित
दतिया/इन्दरगढ़। थाना इन्दरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री अजय चानना के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों के आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को पीड़िता ने थाना इन्दरगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम लोधीपुरा निवासी विकास वंशकार ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना इन्दरगढ़ में अपराध क्रमांक 164/26 के तहत धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास वंशकार पुत्र भागीरथ वंशकार निवासी लोधीपुरा की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान 18 जून 2026 को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को ग्राम लोधीपुरा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा, उपनिरीक्षक अवतार सिंह यादव, आरक्षक भानु दुबे, प्रवीण परिहार, मंजेश त्यागी एवं महिला आरक्षक नीतू की सराहनीय भूमिका रही।

