EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने कैमरे बंद होने का लगाया आरोप

EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने कैमरे बंद होने का लगाया आरोप

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले E.V.M मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिशुपाल सिंह यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आवेदन सौंपकर E.V.M स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है।

शिशुपाल यादव का कहना है कि जिस भवन में E.V.M मशीनें रखी गई हैं, वहां लगे कई C.C.T.V कैमरे बंद पड़े हैं, जबकि निगरानी के लिए लगी L.E.D स्क्रीन भी बार-बार बंद हो रही है। इतना ही नहीं, भवन के आसपास खिड़कियों तक झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे कैमरों की निगरानी प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भवन की बालकनी और छत पर लगे गेटों में ताले तक नहीं लगे हैं। कांग्रेस नेता ने इसे चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 मई से 30 मई 2026 तक बैंगलोर से आए इंजीनियरों द्वारा लगभग 600 E.V.M मशीनों की F.L.C (फर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया की जा रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।