भीम आर्मी के जिला प्रभारी हरिशंकर पटेल ने थामा बसपा का दामन, दो दर्जन से अधिक समर्थक भी हुए शामिल

भीम आर्मी के जिला प्रभारी हरिशंकर पटेल ने थामा बसपा का दामन, दो दर्जन से अधिक समर्थक भी हुए शामिल

दतिया। भीम आर्मी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके जिला प्रभारी एवं चर्चित नेता हरिशंकर पटेल उर्फ बल्लू पटेल raaवरी ने पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा के दतिया विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र राव मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया।

हरिशंकर पटेल के साथ दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भी बसपा की सदस्यता लेकर पार्टी में विश्वास जताया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हरिशंकर पटेल पिछले कुछ समय से भीम आर्मी की नीतियों और कार्यप्रणाली से असंतुष्ट चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

इस अवसर पर अशोक अहिरवार (हमीरपुर), धीरेंद्र प्रजापति (मलक पहाड़ी), दुर्जन अहिरवार (उदगवां), करन पाल (खेरी), सज्जन यादव (पहाड़ी), अरविंद रावत (डूंगरपुर) एवं राजू कुशवाहा (डगरई) सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में बसपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद बौद्ध, राजेंद्र अहिरवार, कालीचरण उदानियां, लोकेंद्र रावत तथा बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरगोविंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बसपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।