शहर में दहशत फैलाने वाला लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

शहर में दहशत फैलाने वाला लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली नगर निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा एवं उनकी टीम ने शहर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की।  पुलिस ने आरोपी सुहेल खान पिता कल्लू खान को गिरफ्तार कर शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। आरोपी का लंगड़ाते हुए सामने आया वीडियो पुलिस कार्रवाई की सख्ती को बयां कर रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना कोतवाली क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है और उसके खिलाफ पूर्व से करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर फायरिंग एवं मारपीट के दो मामले भी लंबित चल रहे थे। बताया गया है कि पुलिस ने आरोपी को बीती रात जहरीली शराब के साथ पकड़ा, जिस पर 49(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।