वरिष्ठ पत्रकार पर सोशल मीडिया टिप्पणी से पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार पर सोशल मीडिया टिप्पणी से पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

दतिया। जिले के वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार एवं मध्यप्रदेश शासन से संबद्ध पत्रकार मनोज गोस्वामी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र, अपमानजनक एवं धमकी भरी टिप्पणियों को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज पत्रकारों ने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।  ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ लोग फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग “व्यक्तिगत हमला और चरित्र हनन का हथियार” बनाकर पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। पत्रकारों का कहना है कि यह केवल एक वरिष्ठ पत्रकार का अपमान नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समाज की गरिमा पर हमला है।  पत्रकारों ने मोनू शर्मा एवं नितिन दांतरे ग्रुप का नाम लेते हुए उनके खिलाफ जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही स्वयं को पत्रकार बताने वाले संबंधित व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच कर उनकी वास्तविकता सामने लाने की बात भी कही गई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल ही में से जुड़े मामले की प्रेसवार्ता एवं समाचार कवरेज के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर लगातार पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। इससे पत्रकारों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बन गया है।  पत्रकारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार समाज लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। वहीं जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष नितिन गोस्वामी, जिला सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजीव रिछारिया, पत्रकार जितेंद्र गोस्वामी, अखिलेश दांतरे, विजय गुप्ता, रवि रायकवार, मनीष सेन, दीपक शर्मा, अनवर खान, पवन दांतरे, शायर अली, सफीक खान, भांडेर ब्लॉक इकाई अध्यक्ष अमित सिंह राजावत, आदित्य दांतरे, सुनील सेन, अवनीश दुबे, सुरेश बघेल सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।