कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार किए, 18,300 रुपये नगदी जब्त, कुख्यात जुआरी प्रमोद मोर उर्फ हिरण भी पकड़ा गया-

जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 18,300 रुपये जब्त,

कुख्यात जुआरी प्रमोद मोर उर्फ हिरण भी पकड़ा गया-

दतिया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा गया है।

प्रधान आरक्षक रामसेवक यादव को दिनांक 12.02.2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मंशिल माता मंदिर, मरघट के पास नयाताल दतिया में कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर मंदिर की दीवार के पीछे से घेराबंदी कर दबिश दी गई।

मौके पर 6 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। आरोपियों के पास से कुल 18,300 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी जब्त की गई।

पकड़े गए आरोपी:

विनोद पिता स्व. रामस्वरूप बाल्मीकि (53) निवासी खलका पुरा दतिया – ₹2000

चंटू पुत्र भजनू कुशवाहा (45) निवासी राव बाग दतिया – ₹2000

गौरव पुत्र मुन्नालाल रजक (30) निवासी आनंद टाकीज रोड दतिया – ₹2500

राकेश पुत्र शंकर प्रसाद दुबे (55) निवासी राजगढ़ फाटक के नीचे दतिया – ₹2800

प्रमोद कुमार पिता स्व. रघुवीरशरण मोर (60) निवासी गांधी रोड तिगैलिया (धमतलपुरा) – ₹4500

लालाराम पिता भज्जू कुशवाह (52) निवासी राव बाग दतिया – ₹4500

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। संपूर्ण जप्ती कार्यवाही पंच साक्षियों हिमांशु पाठक एवं रमजानी खान की उपस्थिति में की गई तथा वीडियोग्राफी भी कराई गई।  आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।

Manoj Goswami