मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने सेबड़ा में लिया तैयारियों का जायजा
दतिया जिले में 16 फरवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पूर्व कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सेबड़ा पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों को समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेबड़ा में सिंध नदी पर बने नवीन पुल का लोकार्पण करेंगे। इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने सेबड़ा में लिया तैयारियों का जायजा
