दतिया/भारतवर्ष के पूज्य आध्यात्मिक गुरु श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष तथा कृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री गोविंद गिरी महाराज जी कल देर रात काल भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर पीतांबरा पीठ पधारे उन्होंने मां पीतांबरा एवं धूमावती माई की आराधना की भगवान काल भैरव के अभिषेक पूजन में भी सम्मिलित हुए श्री पीतांबरा पीठ की न्यास मंडल की अध्यक्ष श्री वसुंधरा राजे जी ने उनकी अगवानी की पीठ परिसर में रात्रि विश्राम के पश्चात सुबह भी मां पीतांबरा और धूमावती माई की आरती में सम्मिलित हुए एवं श्री स्वामी जी के संग्रहालय का अवलोकन किया श्री गोविंद गिरी महाराज जी ने पीठ के न्यास मंडल की अध्यक्ष श्रीमंत वसुंधरा राजे सिंधिया से देश संस्कृति धर्म गौ सेवा वेद के पठन-पाठन आदि पर गहन विचार विमर्श किया तत्पश्चात पीतांबरा पीठ के संस्थापक श्री स्वामी जी महाराज का संस्कृत एवं संस्कृति में योगदान विषयक शोध ग्रंथ शोध कर्ता डॉ चंद्र मोहन दीक्षित (चंदा गुरु )ने न्यास मंडल की अध्यक्ष श्रीमंत वसुंधरा राजे जी के सानिध्य में पूज्य श्री गोविंद गिरी जी को श्रद्धा पूर्वक भेंट किया जिसमें ध्यानेंद्र सिंह न्यासी श्री पीतांबरा पीठ व्यवस्थापक महेश दुबे एवं बीपी पाराशर तथा अनेक साधक पीठ के सेवक एवं अन्य गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे
