तिया 04 अक्टूबर 2023/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने लाड़ली बहिना योजना के तहत् आज आयोजित पांचवी किश्त वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया। योजना के तहत् जिले की 1 लाख 31 हजार से अधिक बहिनों के बैंक खातों में पांचवी किश्त के रूप में 15 करोड़ 97 लाख से अधिक की राशि अंतरण कराई गई।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहिना योजना के तहत् वृन्दावनाधाम में आयोजित पांचवी किश्त वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने बालिका के जन्म से लेकर उसकी शादी तक की चिन्ता राज्य सरकार ने की है जहां सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत् बालिकाओं को लखपति बनाया है वहीं उनकी शिक्षा हेतु निःशुल्क साईकिले, गणवेश, छात्रवृत्ति आदि की सुविधा भी प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों एवं पंचायतों तथा मंे आरक्षण देकर उकनी भागीदारी सुनिश्चत कर सेवा करने का अवसर प्रदाय किया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के बुरहानपुर में आयोजित लाड़ली बहिना सम्मेलन की पांचवी किश्त वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं म.प्र. सरकार ने महिलाओं के सशक्तिरण एवं उन्हें आत्म निर्भर बनाने हेतु अनेकों योजनायें शुरू की है। लाड़ली बहिना योजना के तहत् प्रत्येक महिला को प्रतिमाह मिलने वाली 1 हजार रूपये की राशि को बढ़ाकर 1250 प्रतिमाह किया गया है धीरे धीरे यह राशि तीन हजार रूपये प्रतिमाह किया जाना है। अब महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों, तीज त्यौहारों पर सामग्री खरीदने आदि के लिए परिवार पर निर्भर नहीं रहना होगा। अब अपनी ईच्छा के अनुरूप राशि भी खर्च कर सकेगी। गृह मंत्री ने कहा कि लाड़ली बहिना योजना महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने, उनका मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ स्वाम्बलंबी बनाने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब परिवार को प्रतिवर्ष कम से कम 36 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी। जिसमें लाड़ली बहिना योजना के तहत् 12 हजार रूपये की राशि, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत् 12 हजार रूपये की राशि और वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत् 12 हजार रूपये की राशि शािमल है।
इस अवसर पर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, श्री गिन्नी राजा, श्री विपिन गोस्वामी, श्री सुमित भार्गव, महिला एवं बाल अधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
लाड़ली बहिना योजना के तहत् 1 लाख 31 हजार से अधिक बहिनों के खाते में पहुंची पांचवी किश्त की राशि मुख्यमंत्री श्री चौहान केे बुरहानपुर में आयोजित “लाडली बहना सम्मेलन” कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण गृह मंत्री डॉ. मिश्र पांचवी किश्त वितरण के कार्यक्रम में हुए शामिल
