दतिया 01 अक्टूबर। करण सागर के समीप स्थापित भगवान नरसिंह मंदिर को 50 लाख रूपये की राशि से होने वाले जीर्णोद्धार का भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज रविवार विधि विधान मंत्रोचार से किया। इस दौरान वार्ड निवासियों एवं आयोजन कर्ताओं ने गृह मंत्री डॉ. मिश्र का पगड़ी एवं बड़ी माला तथा फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने वार्ड निवासियों से शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उपस्थित लोगो से जानकारी लेते हुये कहा कि हमारी सरकार ने अभी मुख्मयंत्री लाड़ली बहना योजना चलाई है। जिसके तहत् बहनों को 1 हजार रूपये की राशि खाते में डाली थी। सावन के महीने में उक्त राशि को बढ़ाकर 1250 डाले गए थे अब यह राशि दीपावली के समय बढ़ाकर 1500 डाली जायेगी। उक्त राशि धीरे-धीरे बढ़कर 3 हजार हो जायेगी। जिससे महिलाओं को आत्म निर्भर होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार सभी बहनों के लिए एक नई योजना प्रारंभ की है। जिसमें सभी बहनों को पक्के मकान भी मिलेगा जिनके फार्म भरना भी प्रारंभ हो गए है। यह फार्म वार्ड प्रभारी भरेंगे इसी प्रकार से लाड़ली बहना योजना में शामिल बहनों को अब गैस सिलेण्ड़र भी 450 रूपये की राशि में मिलेगा। इसके लिए सभी बहने वार्ड प्रभारी के पास जाकर फार्म भरना होगा।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री श्री मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार वृद्धापेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी करने वाली है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारी सरकार ने हर गरीब, मजदूर को घर-धर राशन वितरण किया साथ ही सभी वैक्सीन भी बिना पैसे से लगवाई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को फीस, साईकिल, किताबें एवं ड्रेस देकर पढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में फ्री ईलाज, नाश्ता आदि की व्यवस्था भी की है। उन्होंने मंदिर के पुजारियों एवं आयोजक से मंदिर की जीर्णोद्धार ठीक से हो इसके निर्देश दिए।
मंत्री डॉ. मिश्र भगवान नरसिंह मंदिर के जीर्णोद्धार के भूमिपूजन में शामिल हुए गृहमंत्री शासन की योजनाआंे की दी जानकारी
