दतिया- चिकित्सक ने नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ प्रसिद्ध होटल सूर्या ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार

चिकित्सक ने नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के उनाव रोड पर स्थित सूर्या होटल का मामला।

दतिया में एक चिकित्सक ने अपने पेशे को दागदार कर दिया है घटना यह कि निजी क्लीनिक चलाने वाला चिकित्सक कमलेश पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता निवासी ग्राम जिगनिया हाल पवैया का बाग दतिया नगर पालिका के नीचे क्लीनिक चलाता था उसकी क्लीनिक पर लगभग प्रतिदिन 200 तकरीबन मरीज का आना जाना रहता था बेहतरीन क्लीनिक चलने के बाद भी चिकित्सक ने अपने पैसे को उस समय दागदार कर दिया जब इसने 25 वर्षीय युवती को झांसा देकर होटल सूर्या में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना की उक्त घटना की शिकायत युवती ने जब थाना सिविल लाइन पुलिस पहुंचकर की तो पुलिस वाले भी दंग रह गए तत्काल ही पुलिस हरकत में आई और होटल सूर्या पहुंची जहां आवश्यक वस्तुओं की जब्ती की। उसके बाद पुलिस ने चिकित्सक कमलेश की नाकेबंदी कर दी । देर रात को पुलिस ने चिकित्सक कमलेश गुप्ता को धर दबोचा और युवती की शिकायत पर कमलेश के खिलाफ धारा 376 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। एक चिकित्सक द्वारा की गई इस घटना की चर्चा आज पूरे शहर में है चिकित्सकों ने भी इस घटना की निंदा की है। फिलहाल पुलिस ने चिकित्सक को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Manoj Goswami