दतिया पुलिस अधिकारियों ने घायल आरक्षक का ग्वालियर अस्पताल में जाना हाल चाल

घायल आरक्षक का ग्वालियर अस्पताल में जाना हाल चाल
—————————————-
दतिया। सेवड़ा के रेत घाट कन्दरपुरा पर रेत माफियाओं द्वारा उड़नदस्ता पर हुई फायरिंग में घायल आरक्षक विशुन राजावत का हाल चाल जानने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य अपोलो हॉस्पिटल ग्वालियर पहुंचे और घायल का स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान आर आई रवि कान्त शुक्ला भी रहे मौजूद। आपको बता दें कि देर रात सेवढ़ा थाना क्षेत्र में घायल आरक्षक विशुन राजावत की गोली लगने की सूचना मिलते ही तत्काल उपचार कराने आर आई रवि कांत शुक्ला ग्वालियर अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे और आरक्षक का हालचाल जाना।

Manoj Goswami