वक्त ने क्या करवट ली अपनों से दूर रहने की इजाजत दी -डॉ नरोत्तम मिश्रा

दतिया/23.5.20
वक्त ने क्या करवट ली अपनों से दूर रहने की इजाजत दी-डॉ नरोत्तम मिश्रा।
मध्यप्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद नागरिकों को राहत सामग्री वितरण की।
शनिवार को मध्यप्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दोपहर 12:30 बजे दतिया अपने निवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने उपस्थित आम नागरिकोंओ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इसके पश्चात दोपहर 3:30 बजे गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया नगर में समाजसेवी अमित महाजन दीपू सचदेवा अरुण तिवारी और उनकी टीम के साथ हरदोल मोहल्ला ठंडी सड़क की बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरक की इसके पश्चात गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बामरोल और नंदपुर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों में दाल चावल गेहूं तेल नमक मिर्ची धनिया राहत सामग्री वितरण की एवं सभी नागरिकों के सैनिटाइजर से हाथ धुलाये गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी ने ग्राम के उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहां प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों की चिंता कर रही है प्रदेश के जो नागरिक लॉक डाउन के दौरान अन्य प्रदेशों में फंसे हुए थे उन्हें प्रदेश की सरकार अपने घर वापस ला रही है प्रदेश के एक भी नागरिक को प्रदेश की सरकार परेशान नहीं होने दे रही है आप सभी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं आपकी सरकार आपकी चिंता कर रही है प्रदेश के हर नागरिक को भोजन पानी की व्यवस्था की जा रही है आप सभी लॉक डाउन का पालन करें स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज में नागरिकों से कहा की वक्त ने क्या करवट ली अपनों से दूर रहने की इजाजत दी।
इस मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के साथ मे दतिया के समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

