कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवाएं वितरित-
दतिया के सेवड़ा विधान सभा के ग्राम सिरसा में तीन कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम में डेरा जमा लिया आज सभी ग्रामीणों को आयुवैदिक चिकित्सको ने इम्युनिटी पावर बढ़ाने के काढ़ा बना कर पिलाया साथ ही ग्रामीणों और कर्मचारियों को आयर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी वितरित की । आयुर्वेदिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के खरे ने बताया है जिले में निरंतर आयुष विभाग द्वारा दवाओं का वितरण किया जा रहा है। अभी तक एक लाख साठ पांच सौ चौतीस व्यक्तियों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये त्रिकुटा चूर्ण और आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक दवा वितरित की जा चुकी है। जिसने आयुर्वेदिक 63248 और होम्योपैथिक 97286 लोंगो को दवा वितरित की गई।
दतिया-कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवाएं वितरित-
