दतिया-काॅग्रेस जिला अध्यक्ष शपथ पत्र दें कि पकडे गये आरोपी निर्दोष है – भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधोलिया

bjp

काॅग्रेस जिला अध्यक्ष सपथपत्र दें कि पकडे गये आरोपी निर्दोष है – भाजपा जिला अध्यक्ष
दतिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष सुरेन्द्र बुधोलिया ने आज प्रेस वार्ता आहूत कर काॅग्रेस जिला अध्यक्ष के वक्तव्य को सिरे से नकारते हुए कहा है कि शासन प्रशासन कानून के दायरे में कार्य कर रहा है दतिया जिले में जिन अपराधियों द्वारा अपराध घटित किया जा रहा है उन पर कार्यवाही भी की जा रही है। इससे पूर्व जब जब मध्यप्रदेश में काॅग्रेस की सरकार रही उसी सरकार में दतिया जिले के ग्रहमंत्री भी थे तब एक माह में 36 बडे अपराध अपने दतिया जिले में दर्ज किए गये थे। इसके अलावा बड्डे रावत, आमानों बाई, जैसे समाजसेवियों की हत्या राजनेतिक दलों की नेताओं ने करवाई। उन्होने कहा है कि वर्तमान में पकडे गये अपराधी साहवसिंह यादव, हाकिम सिंह यादव, को नाहरसिंह ने निर्दोष होने का वक्तव्य दिया है। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधोलिया ने कहा है यदि यह निर्दोष है तो काॅग्रेस जिला अध्यक्ष पुलिस को शपथ पत्र दें। उन्होने कहा है जनता को सब जानकारी है कि जो अपराधी पकडे गये है उन पर काॅग्रेस कार्यकाल में मामले दर्ज हुए थे। इन अपराधियों का यदि पूर्व में रिकार्ड देखा जाये तो पूरा आपराधिक गतिविधियों रंगा हुआ है अपराधियों को काॅग्रेस शासन काल में संरक्षण मिलने के कारण यह फलते फूलते रहे है। जब पुलिस ने इनकी गिर्फतारी की है उसके बाद ही जनता ने राहत की संास ली है। उन्होने कहा है अपराधी किसी राजनेतिक पार्टी का नहीं होता है उसकी पार्टी सिर्फ अपराधी होती है। यदि काॅग्रेस जिला अध्यक्ष इन अपराधियों की पैरवी कर रहे है तो काॅग्रेस के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती है। उन्होने कहा है इस मामले में काॅग्रेस जिला अध्यक्ष को माफी मांगना चाहिए। उन्होने काॅग्रेस विधायक घनश्याम सिंह द्वारा जारी वक्तव्य का खंडन करते हुए कहा है कि युवक काॅग्रेस अध्यक्ष रामू गूर्जर पर न्यायालय द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है इस प्रकरण में फरियादि स्वयं काॅग्रेस नेता संतोष तिवारी (लश्करी) है। भाजपा जिलाअध्यक्ष ने पत्रकारों को संवोधित कर कहा 15 माह के शासनकाल में दतिया जिले में समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों आमनागरिकों पर अनगिनित झूठे प्रकरण दर्ज किए गये है काॅग्रेस की मंशा और विचारधारा जनता समझ चुकी है जब जब काॅग्रेस की सरकार आई है तब तब जिले में अपराध बडा है। जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार आई है अपराधियों में डर का माहौल बना है। उन्होने आमलोगों को आश्वत किया है कि भाजपा की मंशा है कि क्षैत्र भय और अपराध मुक्त हो इस लिए किसी भी अपराधी वख्शा नहीं जावेगा। इस मौके पर वृजेश यादव, पंकज गुप्ता , रघुवीर कुशवाह , अतुल भूरे चैधरी ,राकेश साहू , अंकित शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Manoj Goswami