भोपाल- मध्यप्रदेश के गृहमंत्री द्वारा बैठक में लिए गए अहम फैंसले-

PHQ में ली अहम बैठक , की यह चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक ली और कहा –

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने PHQ में कोरोना संक्रमण को लेकर बैठक ली. बैठक में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे है.जहां मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लॉकडाउन में कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा की. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की.बता दें कि बैठक से पहले मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस विभाग की तारीफ की.बता दें कि, लॉकडाउन में सेवा देने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित भी होंगे. इन्हें 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा..तो शहीद पुलिसकर्मियों को कर्मवीर सम्मान दिया जाएगा…साथ ही मंत्री ने कहा कि, गृह विभाग शहीदों के परिवार का मुखिया की तरह ध्यान रखेगा.