|
|
मनोज गोस्वामी दतिया/ दिनांक – 29.1.20
आयोजन स्थलों पर दिव्यांगजनों के लिए लगाये जाये रेंम्प- कलेक्टर रोहितसिंह रेडक्रांस सोसाईटी में आज दतिया कलेक्टर रोहित सिंह ने आयोजन स्थल व मंचों पर दिव्यांगजनों के लिए रैम्प लगाने के निर्देश जारी किए है। उन्होने कहा इसकें लिए अलग से कोई कार्यवाही करना पडे तो की जाये। दतिया कलेक्टर रोहितसिंह बातौर मुख्यातिथि रेडक्रॉस सोसाईटी में आयोजित गैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित दिव्यांग जनों को सहायक उपकरणों के वितरण आयोजन में पहुॅचें थे। आयोजन के सी एस आर कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित था। आयोजन का शुभारंभ कलेक्टर ने दीपप्रज्जलित कर किया। आयोजन में दिव्यांगजनों को 57 इलेक्ट्रानिक ट्राईस्किल और 81 नॉर्मल ट्राईस्किल सहित दिव्यांजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण वितरण किए गये। आयोजन में कलेक्टर ने जिला पंचायत सी ई ओ को दिव्यांग जनों को पार्क बनाने के लिए कहा है उन्होने कहा यदि गेल इंडिया अपनी जनभागीदारी करें ता अच्छा है। आपकों बता दे दतिया का देश में दिव्यांग सहायता के लिए पहला स्थान रहा है। |
दतिया-आयोजन स्थलों पर दिव्यांगजनों के लिए लगाये जाये रेंम्प- कलेक्टर रोहितसिंह
