दतिया में कांग्रेस को झटका, रावरी, सुनार और पिट्सुरा के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में हुई सदस्यता, पटेल और अहिरवार समाज के लोगों ने थामा भाजपा का दामन
दतिया। जन-जन का बढ़ता विश्वास और भाजपा से जुड़ता हर वर्ग एवं समाज का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में रावरी, सुनार और पिट्सुरा ग्रामों के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पटेल समाज के घनश्याम पटेल, जितेंद्र पटेल, लोकेंद्र पटेल, लाल हरिश्चंद्र पटेल तथा अहिरवार समाज के छोटू अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, फूलसिंह अहिरवार, मिथुन अहिरवार, मोहरसिंह अहिरवार, विजय अहिरवार, केशव अहिरवार और दीपक अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। सदस्यता अभियान को सफल बनाने में माधो सिंह बुंदेला एवं सेवाराम शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

