साइबर ठगी का बड़ा मामला: एडवोकेट के खाते से 12.56 लाख रुपए पार

साइबर ठगी का बड़ा मामला: एडवोकेट के खाते से 12.56 लाख रुपए पार

दतिया, शहर में साइबर ठगी का एक बड़ा और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने एक एडवोकेट के मोबाइल का रिमोट एक्सेस लेकर उनके बैंक खाते से लाखों रुपए साफ कर दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित एडवोकेट मंगल सिंह परमार (63 वर्ष), निवासी सिजौरा हाउस, बुंदेला कॉलोनी दतिया, ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात ठगों ने उनके मोबाइल को हैक कर रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके बैंक खाते से RTGS और अन्य ट्रांसफर माध्यमों के जरिए कुल 12,56,074 रुपए (बारह लाख छप्पन हजार चौहत्तर रुपए) निकाल लिए।
घटना 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 20:05 बजे से 23:06 बजे के बीच हुई, जबकि इसकी जानकारी फरियादी को 17 अप्रैल की शाम करीब 20:20 बजे लगी।
थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 318(4) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और ठगों की तलाश जारी है।
सावधानी जरूरी:
थाना कोतवाली टीआई दी धीरेंद्र मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऐप के जरिए मोबाइल का एक्सेस न दें और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।