भोपाल भारत भवन में बुंदेली गीतों की प्रस्तुति दतिया के कलाकारों ने दी।
दतिया/22 जुलाई/ भोपाल भारत भवन में आयोजित मध्य प्रदेश की रचनाशीलता का महोत्सव युवा सर्जना का ह्रदय प्रदेश 15 से 21 जुलाई को आयोजित किया गया था। इस आयोजन में संस्कृति से जुड़े कलाकारों को आमंत्रित किया गया था इस आयोजन का समापन 21 जुलाई की रात दतिया के बुंदेली कलाकारों की प्रस्तुति से किया गया। आपको बता दें भारत में भवन में दतिया के किसी कलाकार की यह पहली बार प्रस्तुति हुई है और इसी प्रस्तुति से आयोजन का समापन रखा गया । आयोजन में प्रदेश के कलाकार आमंत्रित थे। दतिया के कलाकारों ने बुंदेली प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में आमंत्रित कलाकारों में विनोद पुरोहित आकाशवाणी- दूरदर्शन गायक एवं उनके साथी कलाकारों में गायिका-श्रीमती रजनी अड़जरिया, श्रीमती रंजना तिवारी,
मनोज पुरोहित (ढोलक) ,विजय गुप्ता “सेठ” (तबला), राजेश लिटोरिया (प्रकाश), राधारमण समाधिया (लोटा), एवं माधव पुरोहित (मंजीरा) ने संगत दी है । आयोजन में कलाकारों ने संस्कार गीत, सावन गीत, झूला, बरसात गीत, एवं अन्य बुंदेलखंडी लोकगीत प्रस्तुति दी।

