कलेक्टर ने नर्स को दी दो हजार की सहायता एवं साइकिल
—————————————-
भ्रमण के दौरान कलेक्टर को महिला नर्स ने बताया कि पुरानी साईकिल होने के कारण ड्यूटी पहुंचने में होती है परेशानी
—————————————-
दतिया। जिला कलेक्टर संजय कुमार की शहर भ्रमण के दौरान दरियादिली सामने आई है। जहाँ एक महिला स्टाप नर्स को पुरानी साइकिल जाता देख पूछताछ की तो पता चला कि महिला नर्स पुरानी साइकिल से ड्यूटी पर पहुंचती है। जिससे उसे बहुत परेशानी होती है तथा महिला नर्स की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है। लेकिन उसके बाबजूद वह अपना कर्तव्य का पालन करने पुरानी साइकिल से अस्पताल जाती है। इस वाकया पर कलेक्टर संजय कुमार दरियादिली दिखाते हुए उक्त महिला नर्स को नई साइकिल एवं दो हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजय कुमार ने नगर के विभिन्न वार्डो के भ्रमण के दौरान वार्ड नम्बर 31 अटल बिहारी कालौनी निवासी महिला नर्स जयदेवी शाक्य पूरी मुस्तैदी एवं लगन के साथ मेडीकल काॅलेज के कोरोना वार्ड में फ्रंट वालेटियर के रूप में अपनी सेवायें दे रही है। पुरानी साईकिल होने के कारण उन्हें अपनी ड्यूटी पहुंचने में परेशानी हो रही है। भ्रमण के दौरान कलेक्टर को महिला नर्स ने बताया कि पुरानी साईकिल होने के कारण ड्यूटी पहुंचने में परेशानी होती है तथा आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण नई साईकिल नहीं ले रही है। कलेक्टर ने संवेदनशीलता का परिचयन देते हुए महिला नर्स की सराहना करते हुए त्वरित 2 हजार रूपये की सहायता राशि देते हुए कहा कि शीघ्र ही साईकिल उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य, एसडीएम अशोक चौहान, तहसीलदार नितेश भागर्व, आदि मौजूद रहे।
दतिया-कलेक्टर ने नर्स को दी दो हजार की सहायता एवं साइकिल
