दतिया-गृहमंत्री ने तहसीलदार को किया निलंबित, हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची का वितरण कर किया लाभान्वित

गृहमंत्री ने तहसीलदार को किया निलंबित, हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची का वितरण कर किया लाभान्वित
——————––————–
दतिया। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बडोनी नगर पहुंचे। जहां पर कार्यक्रम में अनुपस्थित पाये जाने पर बडोनी तहसीलदार सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया है। कार्यक्रम में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने नगर के 59 हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची का वितरण कर लाभान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान पात्रता पर्ची वितरण के दौरान गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने तीन बार तहसीलदार को मंच से बुलाया, लेकिन वह बडोनी तहसीलदार होने के नाते तहसीलदार सुनील वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित नही रहे। जिस पर यह कार्य प्रणाली गृहमंत्री को नगावर गुजरी ओर मंच से मंत्री तहसीलदार को निलंबित करने की घोषणा कर दी। इस दौरान नपा अध्यक्ष सावित्री सूत्रकार, नपा उपाध्यक्ष मुकेश बेडर, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक आशाराम अहिरवार, कप्तान कुशवाहा, बृजेष दुबे, अतुल भूरे चौधरी, आकाश भार्गव, सुमित यादव, परशुराम शर्मा सहित नपा अधिकारी कर्मचारी बडोनी उपस्थित रहे।