दतिया-94 लाख की लागत से बना तीर्थ यात्री विश्राम गृह का लोकार्पण वार्ड क्रमांक 33 एवं 34 में सीसी रोड़, सड़क एवं नाली निर्माण का षिलान्यास –

दतिया-मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज से अपनी विधान सभा क्षैत्र दतिया में दो दिवसीय प्रवास पर है आज उन्होने जिला षिक्षा कार्यालय के पास पास 94 लाख की लागत से निर्मित तीर्थ यात्री विश्राम ग्रह का लोर्कापण कर जनता को समर्पित किया । वार्ड क्रमांक 33 में झांसी वायपास पर: 69.45 लाख और वार्ड क्रमांक 34 में 64.86 लाख रूाये की लागत से सीसी रोड़ सड़क, नाली निर्माण शिलान्यास किया। इस अवसर पर गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि यह कार्य काफी समय पहले हो जाने चाहिए थे किन्तु परिस्थतियों के कारण यह कार्य नहीं हो पाए। लेकिन अब इन कार्यो में कोई कमी नहीं आएगी मैं आप लोगों से वादा करता हूॅ कि दतिया के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखंूगा किन्तु मुझे इसमें आप लोगों का भी भरपूर सहयोग चाहिए। यदि दतिया में विकास के संबंध में मुझे कोई सुझाव देता है निश्चित तौर पर मैं वह कार्य अवश्यक कराउंगा जिससे दतिया का विकास और बढ़ता जाए।

Manoj Goswami