दतिया-कम मजदूरी मिलने से नाराज बीड़ी श्रमिक महिलाओं ने किया हंगामा शनिचरा मोहल्ला हरी मोटवानी की बीड़ी फैक्ट्री पर पहुंचकर किया हंगामा

 

कम मजदूरी मिलने से नाराज बीड़ी श्रमिक महिलाओं ने किया हंगामा शनिचरा मोहल्ला हरी मोटवानी की बीड़ी फैक्ट्री पर पहुंचकर किया हंगामा

दतिया ——— कई बार उचित मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी महिलाएं लेकिन ठेकेदारों ने इन मांगों पर कभी ध्यान नहीं दिया है।
एक ओर श्रम विभाग महिला कामगारों के हितों को लेकर तमाम कानूनों के होने का दावा करता है तो दूसरी ओर बीड़ी बनाने के कारोबार में लगी हज़ारों महिलाएं ठेकेदारों के शोषण का शिकार हैं। महिलाओं की शिकायत है कि उन्हें काम के हिसाब से कम मजदूरी मिलती है जबकि सरकारी नियम मजदूरी दर अधिक है। महिलाएं कई बार उचित मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी हैं लेकिन ठेकेदारों ने इन मांगों पर कभी ध्यान नहीं दिया है। बीड़ी श्रमिक महिलाओं का आरोप है ठेकेदार बात करते समय सभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं करते समय पर मजदूरी नहीं मिलती सही बीडी बनाकर देने पर भी काट छांट अधिक की जाती है महिला श्रमिकों की मांग है कि उनके साथ भेदभाव खत्म कर उन्हें कानूनी हक दिलाया जाये।
महिलाएं कई बार श्रम विभाग के अफसरों और जिला प्रशासन के अफसरों से शिकायत कर चुकी हैं।

Manoj Goswami