दतिया-अमित महाजन बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष

अमित महाजन बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष
अभी संभागीय उपाध्यक्ष थे महाजन
दतिया। माँ शारदा की पवित्र पावन नगरी मैहर में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के द्वारा दतिया जिले के युवा पत्रकार अमित महाजन को जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में आयोजित की गई। बैठक में समूचे प्रदेश के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे,बैठक में पत्रकार हितों के विषय पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में श्रमजीवी पत्रकार मंडल के प्रांतीय सदस्य सुरेश शर्मा एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रदेश संयोजक मनोज गोस्वामी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के द्वारा दतिया जिला अध्यक्ष पद परिवर्तन करते हुए संभागीय उपाध्यक्ष अमित महाजन को बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए दतिया जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पत्रकार अमित महाजन ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
पत्रकार अमित महाजन के दतिया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीमती गायत्री मोर, गणेश साँवला,संजय तिवारी, धर्मेद्र सक्सेना, संतोष गुबरेले, रामप्रकाश,संतोष तिवारी, जगत शर्मा, , रामप्रकाश शर्मा, संतोष गुबरेले,बलदेव राज बल्लू,सतीश सिहारे, गुड्डू शर्मा, ओ पी साहू, हरिमोहन दीक्षित,रामु प्रजापति,अविनाश खरे, मारुत नंदन उपाध्यक्ष, हरिमोहन खेमरिया, अखिलेश मुदगल, विपुल शर्मा, रामप्रकाश तिवारी, राकेश गोस्वामी, मोहन खांगट, संजय दांतरे, तुलसीदास तिवारी, शकील अहमद मनशूरी, जितेंद्र गोस्वामी, राकेश सिसोदिया, हनीफ खान, नवल यादव, दीपक शर्मा, मनोहर कुशवाहा,अशोक झा, नयन गोस्वामी, बल्लन गुप्ता, रोशन शुक्ला, नीरज ठाकुर, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज तोमर, मुन्नीलाल शर्मा,राजेंद्र पटवा, राजेन्द्र रजक, अनिल रजक, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश तिवारी, प्रदीप मारवाड़ी, आकाश श्रीवास्तव,रवि लिटोरिया, अशोक दुबे सहित पत्रकार जनों ने बधाई दी है।

Manoj Goswami