सामाजिक पहल –
कड़कती ठंड में सिंधु युवा मंडल बेसहारा लोगो का बना सहारा-
दतिया सिंधी युवा मण्डल ने गरीब बेसहारा लोगो को कड़कती सर्दी में गरम ऊनी कपड़े बांटे। युवा मंडल अंतिम छोर के बस्तियों में पहुंचे जहां गरीब बेसहारा कड़कती ठंड में ठिठुर रहे थे गरीब बस्ती के लोग ग्राम ऊनी वस्त्र पाकर काफी खुश हुए साथ ही युवा मंडल को उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया ।आपको बता दें सिंधी युवा मण्डल एक सप्ताह से निरंतर रात्रि में रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर गरीब और बेसहारा लोगों को कम्बल वितरण कर रहा है। सिंधी युवा मण्डल का यह सराहनीय कार्य सच्ची जनसेवा है।

