दतिया पुलिस के 17 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, एसपी मयूर खंडेलवाल ने लगाई नई रैंक

दतिया पुलिस के 17 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, एसपी मयूर खंडेलवाल ने लगाई नई रैंक

दतिया। जिला पुलिस बल के 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने सभी कर्मचारियों को वर्दी पर प्रधान आरक्षक की रैंक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एसपी ने पदोन्नत कर्मचारियों से नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दतिया पुलिस परिवार में पदोन्नत हुए सभी कर्मचारियों के लिए यह गौरव और उत्साह का अवसर रहा।