दतिया विधानसभा सीट खाली, कांग्रेसियों में मची भगदड़., एक सेकड़ा कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी में शामिल–

दतिया विधानसभा सीट खाली, कांग्रेसियों में मची भगदड़. 

दतिया की राजनीति में बड़ा उलट फेर हुआ है। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी मामले में 3 वर्ष की सजा होने की वजह से चुनाव आयोग ने निष्कासित कर दिया है। इस समय दतिया विधानसभा सीट का विधायक पद खाली है और कांग्रेसियों में भगदड़ मची हुई है 3 दिन में लगभग सौ से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं कल डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को माला पहनकर भाजपा में शामिल किया था तो आज तकरीबन 25 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए उन्हें फूल माला के झालमुडी भी खिलाई गई। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी में भगदड़ का माहौल है। वहीं दतिया विधानसभा सीट की रिक्तता बताती है दतिया में कभी भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी अलग-अलग उम्मीदवारी ठोकने के लिए तैयारी में लगे हुए हैं और अपने वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।