ICSE बोर्ड में पियूष श्रीवास्तव ने रचा इतिहास, दतिया जिले में किया टॉप
दतिया:
दतिया जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है, जहां होली क्रॉस आश्रम स्कूल के छात्र पियूष श्रीवास्तव पुत्र रवि कांत श्रीवास्तव(निवासी कामद) हाल निवास बुंदेला कॉलोनी ने ICSE (ISC) 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
पियूष की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके उत्कृष्ट परिणाम ने जिले का नाम रोशन किया है।
परिजनों ने बताया कि पियूष की सफलता के पीछे उनके दिवंगत दादा जी स्वर्गीय सियाशरण जी का मार्गदर्शन और प्रेरणा रही है। परिवार ने भावुक होकर कहा कि अगर आज उनके दादा जी होते तो इस उपलब्धि पर सबसे ज्यादा खुश होती
इस सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों—विजय गुप्ता सर, पस्तोर सर, भटनागर सर एवं विजय आनंद श्रीवास्तव सर—के मार्गदर्शन को भी दिया गया है।
परिवार ने होली क्रॉस आश्रम स्कूल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पियूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

