कांग्रेस ने ईश्वर और अल्ला को कोर्ट के कटघरे में खड़ा किया इस लिए छोड़ी पार्टी-साध्वी प्रियंका
दतिया में आज साध्वी प्रियंका भारती पीतांबरा मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची उन्होंने जहां माँ पीताम्बरा देवी के दर्शन किये वही प्राचीन बल खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया इस मौके पर उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला नगर अध्यक्ष गोविंद ज्ञानानी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला देकर किया इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । आपको बता दे साध्वी प्रियंका भारती कांग्रेस की स्टार थी वह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। पार्टी में शामिल में होने के बाद साध्वी प्रियंका ने कहा कि वो बीजेपी में हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर शामिल हुई है। उनका साफ कहना है कांग्रेस ने भगवान और अल्ला दोनो को कोर्ट के कटघरे में खड़ा कर दिया।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है।

