दतिया-पुलिस को देख युवती छत से गिरी-

पुलिस को देख युवती छत से गिरी-

दतिया- दतिया के थाना कोतवाली क्षैत्र के चूनगर फाटक में इलाके में 18 वर्षीय युवती राधा चौरसिया पुलिस को देख घबरा कर छत से गई। इस घटना में लडकी का एक पैर फैक्चर हो गया।जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लडकी की माॅ ममता चोरसिया ने बताया है कि हमारा लडका हिमांशू चोरसिया की झूठी शिकायत छोटे बाजार निवासी धमेन्द्र सेन द्वारा की गयी थी। पुलिस इसी शिकायत पर आधी रात को उसके घर में शराब के नशे में घुस गयी। उन्होंने बताया परिवार वालों के साथ पुलिस ने बदसलूकी करने के साथ साथ उसे खुद को उठा कर पुलिस गाडी में बैठाकर कोतवाली ले गयी। जबकि जो पुलिस बल आया था उस समय एक भी महिला पुलिस अधिकारी या आरक्षक मौजूद नहीं था। ममता चोरसिया और उसकी बेटी ने राधा चोरसिया ने पुलिस पर शराब पीकर कार्यवाही करने व बसलूकी करने का आरोप कोतवाली पुलिस पर लगाया है । घायल का उपचार अभी जिला अस्पताल में जारी है।

Manoj Goswami